आरबीसी एक फ्रेंचाईजी टीम है जिसका पूरा नाम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ( Royal Challengers Bangalore ) यह टीम आईपीएल (Indian Premier League) में हिस्सा लेती हैं। यह टीम 2008 में यूनाइटेड स्पिरिट्स द्वारा बनाई गई थी। जो कि एक लिकर कंपनी है और शायद इसीलिए इन्होंने अपनी टीम का नाम भी अपने लिकर ब्रांड रॉयल चैलेंज पर रख दिया।
(Image Source – IPL/BCCI) |
इस टीम के कप्तान विराट कोहली है और अभी के लिए मौजूदा कोच का नाम साइमन कैटिच (Simon Katich) है। टीम अपने घरेलू मुकाबले के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम जो कि बैंगलोर में है, का इस्तेमाल करती है।
गौर करने वाली बात है कि ये टीम आईपीएल कभी भी नहीं जीती है, पर यह 2009 से 2016 तक तीन बार रनर-अप यानि उपविजेता रह चुकी है। क्रिकेट के गलियारों में इनको अंडर अचीवर का टाइटल भी मिला है और ऐसा इसलिए क्योंकि इनके टीम में बहुत सारे अच्छे प्लेयर्स होने के बावजूद भी इन्होंने कभी आईपीएल पर कब्जा नहीं जमा पाया।
Franchise History of RCB (आरसीबी की टीम मालिकों का इतिहास)
2007 सितंबर में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने यह घोषणा किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग यानी (आईपीएल), एक T-20 प्रतियोगिता 2008 से शुरू करेंगे। आईपीएल की इस प्रतियोगिता में सबसे पहले 8 शहरों ने भाग लिया। उनमें से एक बेंगलुरु की टीम भी थी। बेंगलुरु की टीम को (RCB Owner Name) विजय माल्या ने 111 मिलियन यूएस डॉलर में खरीदा। यह आईपीएल की मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे महंगी टीम थी। 2019 के एक सर्वे में पता लगाया गया कि इस टीम की ब्रांड वैल्यू 595 करोड़ है।
RCB Team History of every IPL Season | प्रत्येक आईपीएल सीजन में आरसीबी का इतिहास
Auction Details of RCB in IPL 2008 | आईपीएल 2008 में आरसीबी किन खिलाड़ियों को खरीदा था?
2008 की आईपीएल नीलामी के लिए राहुल द्रविड़ को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने अपने आइकॉन प्लेयर के रूप में नामित किया था। इसका सीधा सा मतलब ये था कि राहुल द्रविड़ आरसीबी की टीम के मुख्य खिलाड़ी होंगे और इन्हें नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगने वाले खिलाड़ी की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक भुगतान किया जाएगा। राहुल द्रविड़ के अलावा इस टीम के मालिकों ने कई सारे भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में शामिल किया था । जिनमें से कुछ बड़े प्लेयर्स के नाम हैं अनिल कुंबले, जहीर खान, मार्क बाउचर और कैमरून वाइट।
RCB Team Player List of IPL 2008 |
खिलाड़ी | प्रकार |
---|---|
राहुल द्रविड़ (कप्तान) | बल्लेबाज |
भरत चिपली | बल्लेबाज |
वसीम जाफ़र | बल्लेबाज |
विराट कोहली | बल्लेबाज |
शिवनरायन चंद्रपाल | बल्लेबाज |
श्रीवत्स गोस्वामी | बल्लेबाज |
सुनील जोशी | बल्लेबाज |
मिस्बाह-उल-हक | बल्लेबाज |
देवराज पाटील | बल्लेबाज |
रॉस टेलर | बल्लेबाज |
कैमरन व्हाइट | बल्लेबाज |
नेरवांडे अयप्पा | गेंदबाज |
के पी आपन्ना | गेंदबाज |
अनिल कुंबले | गेंदबाज |
डेल स्टेन | गेंदबाज |
ऍशले नोफ़के | गेंदबाज |
विनय कुमार | गेंदबाज |
अब्दुर रज्जाक | गेंदबाज |
जहीर खान | गेंदबाज |
प्रवीन कुमार | गेंदबाज |
जैक कालिस | आलराउंडर |
जगदीश अरुन कुमार | आलराउंडर |
मार्क बाउचर | विकेटकीपर बल्लेबाज |
Performance in IPL 2008 | आईपीएल 2008 में आरसीबी की टीम का प्रदर्शन
साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और इस वर्ष इस टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे। जिसमें से वह आठ टीमों में सातवें नंबर पर आए।
राहुल द्रविड़ ने आरसीबी के लिए इस वर्ष सबसे ज्यादा 371 रन बनाए थे। इसके अलावा और कोई भी खिलाड़ी 300 के आंकड़े को पार नहीं कर पाया था। गेंदबाजी में जहीर खान ने 13 विकेट झटके थे।
आरसीबी की इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम मालिक विजय माल्या ने राहुल द्रविड़ द्वारा नीलामी खरीदे गए खिलाड़ियों के लिए उनकी खुले तौर पर आलोचना की थी और उन्होंने कहा कि नीलामी में न बैठकर मैंने अपने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की है।
जिसके कारण टीम के चीफ क्रिकेटिंग ऑफिसर मार्टिन क्रो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इन्होंने अपने टीम के प्लेयर जहीर खान को हटाकर रोबिन उथप्पा से बदल दिया।
Auction Details of RCB in IPL 2009 | आईपीएल 2009 में आरसीबी किन खिलाड़ियों को खरीदा था?
आईपीएल 2009 की नीलामी में इस टीम ने केविन पीटरसन को 1.55 मिलियन डॉलर की रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान भी बनाया। इसी के साथ ही केविन पीटरसन उस साल की नीलामी में संयुक्त रूप से आईपीएल 2009 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने एंड्रू फ्लिंटॉफ को इतनी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
इसके अलावा आरसीबी ने रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे को भी अपनी टीम में शामिल किया था।
RCB Performance in IPL 2009 | आईपीएल 2009 में आरसीबी का प्रदर्शन
आईपीएल 2010 से 2020 तक आरसीबी का इतिहास | RCB Team History from IPL 2010 – 2020
2010 से लेकर 2016 तक के बीच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल 2 और बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई लेकिन एक भी फाइनल मैच जीतने का कारनामा नहीं रच पाए इस टीम के खिलाड़ी। 2011 मे इस टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ के खिलाफ हार का सामना करना था। इसी के पाँच साल सनराईजर्स हैदराबाद की टीम से भी 2016 के फाइनल में इन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
2017 में एक बार फिर से ये टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही। टूर्नामेंट के अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में नीचे से पहले स्थान पर काबिज थी। कुल 14 मैचों में इस टीम को इस सीजन सिर्फ 3 मैचों में ही जीत मिल पाई थी।
इसके बाद आईपीएल 2018 में ये टीम छठवें स्थान थी और 2019 में साल 2017 की तरह ही टेबल टॉप किया था लेकिन टेबल को उल्टा कर के। 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल 5 मैचों में जीत हासिल की थी।
RCB History (Performance) in IPL 2020 | आईपीएल 2020 में आरसीबी का इतिहास (प्रदर्शन)
अब 2021 में आईपीएल का 14 सीजन आयोजित होना है । इस बार भी हमेशा की तरह ही आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ही हैं। एक बार फिर से इस टीम के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहने वाली हैं। ऐसे में इस बार आपको इस टीम से क्या उम्मीदें हैं कमेन्ट में जरूर बताएं और आईपीएल से जुड़ी सभी जानकारी के हमें सबस्क्राइब तो जरूर ही कर लें।
RCB Highest Score in IPL History | आईपीएल इतिहास आरसीबी के सबसे ज्यादा रन
263/5 vs Pune Warriors
आईपीएल में अगर Highest Score की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज है। आईपीएल 2013 में पुणे वरीयर्स के खिलाफ खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में सबसे ज्यादा 263 रन बना डाले थे। इसमें बड़ा योगदान क्रिस गेल का था।
क्रिस गेल ने इस मैच में अपने पहले 50 रन गेंदों में जबकि अगले 50 रन महज 13 गेंदों में बनाकर 30 गेंदों में शतक लगाने का इतिहास रच दिया था। कुल मिलाकर क्रिस गेल के बल्ले से इस मैच में महज 66 गेंदों में 175 रन निकले थे।
248/8 vs Gujrat Lions
इसके अलावा भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने साल 2016 में एक बार फिर से आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे स्कोर बना दिया था। गुजरात लायन्स (Gujrat Lions) के खिलाफ खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 248 बना डाले थे। विराट कोहली ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 109 रन जबकि ए बी डिविलयर्स ने 52 गेंदों पर 129 रन बनाया था।
RCB Worst Record in IPL History | आईपीएल इतिहास में आरसीबी का सबसे खराब प्रदर्शन
RCB Playoff History in Hindi | आरसीबी प्लेऑफ़ इतिहास
RCB IPL History Points Table | RCB All Season IPL Points Table
सीजन |
जीत |
हार |
प्वाइंट्स |
स्थान |
2008 |
04 |
10 |
08 |
07 |
2009 |
08 |
06 |
16 |
03 |
2010 |
07 |
07 |
14 |
04 |
2011 |
09 |
04 |
16 |
04 |
2012 |
08 |
07 |
17 |
05 |
2013 |
09 |
07 |
18 |
05 |
2014 |
05 |
09 |
10 |
07 |
2015 |
07 |
05 |
16 |
07 |
2016 |
08 |
06 |
16 |
02 |
2017 |
03 |
10 |
07 |
08 |
2018 |
06 |
08 |
12 |
06 |
2019 |
05 |
08 |
11 |
08 |
2020 |
07 |
07 |
14 |
04 |