आईपीएल इतिहास में सिर्फ इतनी बार पहला मैच जीत पाई है मुंबई इंडियंस, देखें आँकड़े

 9 अप्रैल से भारत में झमाझम क्रिकेट यानि कि आईपीएल की शुरुआत होनी है। विराट कोहली की टीम को मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल का पहला मुकाबला खेलना है। ऐसे में आज हम मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर कुछ आंकड़ों की बात करने वाले हैं। 

इतना तो आपको मालूम ही होगा कि मुंबई की टीम आईपीएल में स्लो स्टार्टर के तौर पर देखी जाती है। इनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाने का इतिहास रहा है। 

2013 से लगातार हार रही है मुंबई इंडियंस

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि साल 2013 से लेकर 2020 तक मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। 

पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए ये हार का सिलसिला 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ही शुरू हुआ था। इसके बाद आईपीएल 2014 में ये टीम एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच हार गई थी। 

इसके बाद से लगातार 2020 तक पहले मैच में हार का सिलसिला चलता रहा है। आईपीएल 2020 में भी मुंबई की टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

सिर्फ 4 बार जीत पाई है मुंबई इंडियंस 

मुंबई की टीम हमेशा से ऐसी नहीं थी। आईपीएल 2009 से लेकर 2012 तक लगातार मुंबई इंडियंस ने पहले मुकाबले में जीत हासिल किया है। 

आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का इतिहास (2008 – 2020)

साल

खिलाफ

परिणाम

2008

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

हार

2009

चेन्नई सुपरकिंग्स

जीत

2010

राजस्थान रॉयल्स

जीत

2011

दिल्ली कैपिटल्स

जीत

2012

चेन्नई सुपरकिंग्स

जीत

2013

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

हार

2014

कोलकाता नाइट राइडर्स

हार

2015

कोलकाता नाइट राइडर्स

हार

2016

राईजिंग पुणे सुपरजाईनट्स

हार

2017

राईजिंग पुणे सुपरजाईनट्स

हार

2018

चेन्नई सुपरकिंग्स

हार

2019

दिल्ली कैपिटल्स

हार

2020

चेन्नई सुपरकिंग्स

हार

 अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो हमें सबस्क्राइब जरूर करें, जिससे आपको आईपीएल से जुड़ी सभी जानकारी सबसे पहले मिल सके। 


इसे भी पढ़ें – 


Leave a Comment

Latest Post
IPL Special

मुंबई vs चेन्नई, हेड टू हेड रिकॉर्ड

X