आईपीएल का इतिहास | History of IPL (Indian Premier League) in Hindi | आईपीएल का फुल फॉर्म

भारत मे क्रिकेट का जुनून हर गली हर मुहल्ले में दिख जायेगा। इस खेल को सबसे बड़े पैमाने पर भारत मे ही पसंद किया जाता रहा है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग यहा तक कि औरतें भी इसमें खूब रुचि ले रही है।

(Image Source – IPL/BCCI)

यही कारण है कि भारत क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय स्थान बनता जा रहा है। सबसे पहले टी-20 फिर एकदिवसीय मैचों का चलन था। इसके बाद 2007 में छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट को ज्यादा पसंद किया जाने लगा। 

2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट दिग्गजो ने एक नया टूर्नामेंट कराने का सुझाव बोर्ड के पास रखा और यही से 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शुरुआत हुआ।

Contents

आईपीएल का फुल फॉर्म क्या है? 

आईपीएल के फुल फॉर्म की बात करें तो इसका पूरा नाम इंडियन प्रीमियर लीग है। हालांकि अगर आप आईपीएल के पुराने फैन हैं तो शायद आपको ये जानकारी बेकार लग सकती है। 

इंडियन प्रीमियर लीग का स्थापना और इतिहास

साल 2007 मे टी-20 वर्ल्ड कप का मेजबानी साउथ अफ्रीका ने किया था। भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) के कप्तानी में फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया था। 

अब बारी था भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के मास्टर स्ट्रोक प्लान आईपीएल (IPL) का और इसके आयोजन के लिए साल 2008 को चुना गया।

इसके लिए पहले टीम के मालिक (फ्रेंचाइजी) को अपने टीम के लिये खिलाड़ियो को ऑक्शन के जरिये खरीदने की प्रक्रिया को पूरा करना था। इसके लिए बीसीसीआई (BCCI) ने कुछ नियम बनाये थे। 

पहला आईपीएल (IPL) मैच | 1st Match of IPL History

साल 2008 में इस लीग का पहला मैच बैंगलोर में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेला गया। पहले मैच में ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रैडम मैकुलम ने मात्र 73 गेंदों पर 158 रन बनाकर इस लीग को और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया था।

साल 2008 में आईपीएल और लोकप्रिय खिलाड़ी | Famous Player of IPL 2008

आईपीएल के पहले साल में लोकप्रिय खिलाड़ियो को धुंआधार बल्लेबाजी करते देखना किसी सपने से कम न था। कम से कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने के लिए बल्लेबाजो को खूब चौके और छक्के लगाने पड़ते और यही बात क्रिकेट प्रसंशको को खूब पसंद आती।

पहले साल में सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाजो के साथ-साथ दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियो का ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और गेंदबाजी देखकर क्रिकेट प्रसंशक काफी खुश हुये और पहले ही आईपीएल ने फ्रेन्चाइजी को मालामाल कर दिया।

IPL 2008 | आईपीएल 2008

विजेता

राजस्थान रायल्स

उप-विजेता

चेन्नई सुपर किंग्स

मैन ऑफ द सीरीज

शेन वाटसन

सबसे ज्यादा रन

शान मार्श (KXIP)

सबसे ज्यादा विकेट

शोहल तनवीर (RR)

साल 2008 से अब तक का आईपीएल इतिहास | History of IPL

साल 2008 से अब तक आईपीएल के 12 संस्करण पूरे किए जा चुके है। कई बार इसका आयोजन भारत के बाहर भी करना पड़ा, लेकिन दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

पहला आईपीएल (2008) – राजस्थान रॉयल्स | History of IPL 2008

पहले आईपीएल मैच में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमे राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। राजस्थान के आल राउंडर खिलाड़ी यूसुफ पठान को बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा आईपीएल  (2009) – डेक्कन चार्जर्स | History of IPL 2009

आईपीएल के दूसरा सीजन साउथ अफ्रीका में खेला गया। इसमें डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर ट्रॉफी जीता था। एडम गिलक्रिस्ट के बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी इस जीत का प्रमुख कारणों में से एक था।

तीसरा आईपीएल (2010) – चेन्नई सुपकिंग्स | History of IPL 2010

2010 का ये लीग इसलिए भी चर्चा में रहा था, क्योकि पूरा सीजन यूट्यूब पर लाइव दिखाया गया था। इस सीजन में फाइनल मुकाबला मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। फाइनल ट्रॉफी भले ही चेन्नई ने जीता था, लेकिन मास्टरब्लास्टर के बेहतरीन बल्लेबाजी ने पूरे सीजन दर्शको का खूब मनोरंजन किया। सचिन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।

चौथा आईपीएल (2011) – चेन्नई सुपरकिंग्स | History of IPL 2011

ये ऐसा सीजन था जिसमे 8 की जगह 10 टीमों ने हिस्सा लिया था।  महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास बनाया। इस सीजन में कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला जमकर रन बनाया और उन्हें पर्पल कैप का हकदार बनाया गया। 

पांचवाँ आईपीएल (2012) – कोलकाता नाइट राइडर्स | History of IPL 2012

इस सीजन में एक बार फिर टीमों में बदलाव देखा गया और इस बार 9 टीमें मैदान में थी। गौतम गंभीर की कप्तानी में नाइट राइडर्स ने दो बार की विजेता टीम चेन्नई को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। क्रिस गेल को एक बार फिर से पर्पल कैप से सम्मानित किया गया।

छठा आईपीएल  (2013) – मुंबई इंडियंस | History of IPL 2013

इस सीजन से शुरुआत हुआ मुम्बई इंडियंस के जीत का सिलसिला। चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर मुम्बई 2013 की चैम्पियन बन चुकी थी। उस समय मुम्बई का कप्तान रिकी पोंटिंग को बनाया गया था।

सातवाँ आईपीएल (2014) – कोलकाता नाइट राइडर्स | History of IPL 2014

इस सीजन के कई मैच को भारत के बाहर खेला गया। दरअसल इसी समय लोकसभा के चुनाव की वजह से इस लीग के कई मैच दुबई में आयोजित करना पड़ा था। इस सीजन में एक बार फिर से नाइट राइडर्स ने पंजाब को हराकर ट्रॉफी जीता था।

अठवाँ आईपीएल (2015) – मुंबई इंडियंस | History of IPL 2015

आठवे सीजन में मुम्बई की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में थी। इस बार एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

नौवाँ आईपीएल   (2016) – सन रायजर्स हैदराबाद | History of IPL 2016

नौवे सीजन में सनराइजर्स हैदरबाद के हाथों में फाइनल ट्रॉफी थी। तीसरी बार फाइनल में हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स का सपना एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी ने तोड़ दिया था।

दसवाँ आईपीएल  (2017) – मुंबई इंडियंस | History of IPL 2017

आईपीएल के 10वां सीजन काफी रोमांचक था। फाइनल मुकाबले में मात्र 1 रन से मुम्बई इंडियंस ने जीत दर्ज किया और राइजिंग पुणे जॉइंट को हार से संतोष करना पड़ा। इस बार भी मुम्बई की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में थी।

ग्यारहवाँ आईपीएल (2018)- चेन्नई सुपरकिंग्स | History of IPL 2018

इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक बार फिर फाइनल ट्रॉफी जीतकर हैट्रिक लगाया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 735 रन जोड़े थे, लेकिन फाइनल जितने का सपना धोनी ने तोड़ दिया।

बारहवाँ आईपीएल  (2019) – मुंबई इंडियंस | History of IPL 2019

इस सीजन में मुम्बई इंडियंस ने एक बार फिर अपने कौशल दिखाया और सबसे संतुलित टीम मानी जाने वाली मुम्बई ने चौथी बार ट्रॉफी जीतकर रिकार्ड बना दिया।

तेरहवाँ आईपीएल (2020) – मुंबई इंडियंस | History of IPL 2020

आईपीएल के तेरहवें संस्करण को वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से भारत की जगह यूएई में आयोजित कराया गया। इस बार फिर से मुम्बई इंडियंस ने इतिहास को नया किया और ट्रॉफी पर कब्जा कर पाँच बार फाइनल जीतने वाली पहली टीम बन गई और रोहित शर्मा को आईपीएल का सबसे सफल कप्तान माना जाने लगा।

आईपीएल से जुड़ी ऐसी ही और भी जानकारी के लिए हमें सबस्क्राइब करना बिल्कुल भी न भूलें। 

Leave a Comment

Latest Post
IPL Special

मुंबई vs चेन्नई, हेड टू हेड रिकॉर्ड

X