अनमोलप्रीत सिंह का जीवन परिचय | Anmolpreet Singh Biography in Hindi

Anmolpreet Singh Biography in Hindi : 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का पहला मुकाबला खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा किसी चोट के चलते बाहर थे जिस वजह से अनमोल प्रीत सिंह (Anmolpreet Singh) को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला था। यहाँ हम इस खिलाड़ी (Anmolpreet Singh) के जीवन से जुड़ी सभी जानकारी लेकर आये हैं।

अनमोल प्रीत सिंह का जीवन परिचय (Anmolpreet Singh Ka Jivan Parichay)

नाम  अनमोलप्रीत सिंह (Anmolpreet Singh)
पिता सतविन्दर पाल सिंह
जन्म 28 मार्च 1998
जन्म स्थान पटियाला, पंजाब
बल्लेबाजी दायें हाथ से
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस
जर्सी नंबर
रणजी टीम पंजाब
लंबाई 5 फुट 9 इंच

अनमोलप्रीत सिंह घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेलते हैं। ये मूलतः पंजाब के पटियाला शहर से आते हैं। इनके सतविन्दर पाल सिंह भी खिलाड़ी रह चुके हैं। मौजूदा समय में ये हैंडबाल के कोच और पंजाब पुलिस में इन्स्पेक्टर के पद पर भी हैं।

2017 में किया था घरेलू क्रिकेट में डेब्यू (अनमोलप्रीत सिंह रणजी डेब्यू)

अपने पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी ने 81 गेंद पर 50 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान अनमोल प्रीत सिंह ने 9 चौके और 1 छक्का भी लगाया था।

अनमोलप्रीत सिंह आईपीएल डेब्यू (Anmolpreet Singh IPL Debut)

Anmolpreet Singh Biography in Hindi : अनमोल प्रीत सिंह के आईपीएल डेब्यू की बात करें तो इस खिलाड़ी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच खेला है। इस मैच में अनमोल प्रीत सिंह मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में खेल रहे थे।

Anmolpreet Singh IPL 2022 Team (अनमोलप्रीत सिंह आईपीएल 2022 टीम)

आईपीएल 2022 में एक बार फिर से इस खिलाड़ी पर मुंबई इंडियंस की टीम ने भरोषा जताया है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी इस खिलाड़ी को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

अनमोलप्रीत सिंह का फर्स्ट क्लास करियर

अनमोलप्रीत सिंह के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक कुल मिलाकर 27 मैच खेले हैं। इन 27 मैचों में उन्होंने 44 की शानदार औसत के साथ 1691 रन बनाए हैं।

इसके अलावा अगर लिस्ट ए क्रिकेट को देखें तो इसमें अनमोलप्रीत सिंह ने 32 मैचों में बल्लेबाजी किया है। इन 32 मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 38 का रहा है और इस दौरान अनमोलप्रीत सिंह के बल्ले से 1065 रन निकले हैं।

प्रश्न : अनमोलप्रीत सिंह की आईपीएल टीम कौन सी है?
उत्तर : मुंबई इंडियंस
प्रश्न : अनमोलप्रीत सिंह को आईपीएल में कितने पैसे मिले थे?
उत्तर : अनमोल प्रीत सिंह को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा है।

प्रातिक्रिया दे

IPL Special
Latest Post