CSK बनाम MI : आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस और चेन्ई सुपर किंग्स के बीच दो मुकाबले 21 अप्रैल और 12 मई को खेले जाने हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए आईपीएल इतिहास में कितनी बार मुंबई और चेन्नई की टीम आमने-सामने आई हैं, कौन सी टीम कितनी बार जीती है सभी आँकड़े लेकर आए हैं। इस आर्टिकल CSK बनाम MI हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में जानने को मिलेगा।
CSK बनाम MI : हेड टू हेड रिकाॅर्ड
मुंबई बनाम चेन्नई हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 मैच खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा काफी भरी दिखाई पड़ता है। मुंबई की टीम इनमें 19 मैचों में जीत हासिल कर पाई है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 12 मैचों में जीत हासिल हुई है।
CSK बनाम MI : हेड टू हेड आँकड़े | |
कुल मैच | 32 |
मुंबई इंडियंस | 19 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 13 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
- CSK बनाम MI के बीच खेले गए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का सर्वाधिक स्कोर 218 रनों का है जिसे बाद में 219 रन बनाकर मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया था।
- चेन्नई सुपरकिंग्स का मुंबई के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 74 जबकि मुंबई इंडियंस का चेन्नई के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 141 रन का रहा है।
साल 2014 के बाद से 160 रनों से कम स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई की टीम सिर्फ 2 बार हारी है जिसमें पहला 2018 में सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ जबकि दूसरा चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 19 सितंबर 2021 को खेला गया था।
- आईपीएल की और भी खबरें जानने के लिए क्लिक करें IPL News In Hindi
CSK बनाम MI : पिछले मुकाबले में कैसा रहा प्रदर्शन
दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला 19 सितंबर को खेली थीं। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 20 रनों के अंतर से जीत हासिल हुई थी।
- रुतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में महज 58 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और 9 चौकों की मदद से 88 रन ठोक डाले थे।
- जवाब में मुंबई इंडियंस की तरफ से भी सौरभ तिवारी ने 40 गेंदों 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन अपनी टीम जीत नहीं दिला सके।
- ड्वेन ब्रावो ने इस मैच में 8 गेंदों पर 23 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और साथ में 3 विकेट भी झटके थे।
CSK vs MI : सभी मैचों की लिस्ट (All Matches List)
आगे आपको चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए सभी मैचों की लिस्ट दी गई है।
साल | विजेता टीम | जीत (रन/विकेट) |
---|---|---|
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | 20 रन |
मुंबई इंडियंस | 4 विकेट | |
2020 | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 विकेट |
मुंबई इंडियंस | 10 विकेट | |
2019 | मुंबई इंडियंस | 37 रन |
मुंबई इंडियंस | 46 रन | |
मुंबई इंडियंस | 6 विकेट | |
मुंबई इंडियंस | 01 रन | |
2018 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 01 विकेट |
मुंबई इंडियंस | 08 विकेट | |
2015 | चेन्नई सुपर किंग्स | 06 विकेट |
मुंबई इंडियंस | 06 विकेट | |
मुंबई इंडियंस | 25 रन | |
मुंबई इंडियंस | 41 रन | |
2014 | चेन्नई सुपर किंग्स | 07 विकेट |
चेन्नई सुपर किंग्स | 04 विकेट | |
चेन्नई सुपर किंग्स | 07 विकेट | |
2013 | मुंबई इंडियंस | 09 रन |
मुंबई इंडियंस | 60 रन | |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 48 रन | |
मुंबई इंडियंस | 23 रन | |
2012 | मुंबई इंडियंस | 08 विकेट |
मुंबई इंडियंस | 02 विकेट | |
चेन्नई सुपर किंग्स | 38 रन | |
2011 | मुंबई इंडियंस | 08 रन |
2010 | मुंबई इंडियंस | 05 विकेट |
चेन्नई सुपर किंग्स | 24 रन | |
चेन्नई सुपर किंग्स | 22 रन | |
2009 | मुंबई इंडियंस | 19 रन |
चेन्नई सुपर किंग्स | 07 विकेट | |
2008 | चेन्नई सुपर किंग्स | 06 रन |
मुंबई इंडियंस | 09 विकेट |