ग्लेन फिलिप्स का जीवन परिचय : Glenn Phillips Biography in Hindi

  • Post category:Biography

ग्लेन फिलिप्स का जीवन परिचय: ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के  स्टार बल्लेबाज है। इनका पूरा नाम ग्लेन डॉमिनिक फिलिप्स है। इस आर्टिकल में आपको ग्लेन फिलिप्स के जीवन परिचय और उनके जीवन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली हैं।

Glenn Philips biography in hindj

ग्लेन फिलिप्स का जीवन परिचय (Glenn Phillips biography in Hindi)

ग्लेन फिलिप्स का जन्म 6 दिसंबर 1996 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। यह 5 साल के उम्र में परिवार के साथ न्यूजीलैंड आ गए थे। ग्लेन फिल्लिप्स बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करते हैं। लिस्ट ए में ग्लेन फिलिप्स ने 24 जनवरी, 2015 को डेब्यू किया। और 2016 में उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में नामित किया गया।

न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2017 में T20 सीरीज में किया। दुनिया की नजरों में वह तब आए जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 51 गेंदों पर 108 रनों की धुआंधार पारी खेली ग्लेन फिलिप्स जब मैदान पर उतरे तब उनकी टीम का स्कोर 53 रन पर दो विकेट था और जब बाहर आए तो न्यूजीलैंड का सबसे तेज T20 शतक लगा चुके थे महज 46 गेंदों में शतक पूरा किया था।

नाम ग्लेन डॉमिनिक फिलिप्स
जन्म 6 दिसंबर 1996
उम्र 25 साल (2022)
जन्म स्थान साउथ अफ्रीका
प्रोफेशन क्रिकेटर (न्यूजीलैंड)
रोल विकेटकीपर, बल्लेबाज
कोच
घरेलू टीम ऑकलैंड

ग्लेन फिलिप्स का इंटरनेशनल करियर ( Glenn Phillips international career in hindi)

टेस्ट क्रिकेट करियर(Test cricket career): ग्रीन फिलिप्स ने अपने टेस्ट क्रिकेट का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 जनवरी 2020 को किया था। यह अभी तक केवल एक ही टेस्ट मैच खेले हुए हैं जिसमें इन्होंने 26 की औसत के साथ 43.69 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए हुए हैं। जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है।

एकदिवसीय क्रिकेट करियर( oneday cricket career): ग्लेन फिलिप्स ने अपने एकदिवसीय क्रिकेट का डेब्यू 10 जुलाई 2022 को आयरलैंड के खिलाफ किया। एकदिवसीय करियर में इन्होंने चार मैचों में 35.66 की औसत और 102.02 के स्ट्राइक रेट से कुल 101 रन बनाए हुए हैं।

T20 क्रिकेट करियर (T20 cricket career): ग्लेन फिलिप्स ने 17 फरवरी 2017 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। T20 के 42 मैचों में 29.90 की औसत और 139.37 के स्ट्राइक रेट से ग्लेन फिलिप ने 847 रन बनाए हुए हैं। जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। न्यूजीलैंड की तरफ से T20 क्रिकेट में शतक मारने वाले यह पहले बल्लेबाज हैं।

ग्लेन फिलिप्स आईपीएल करियर ( Glenn Phillips ipl carrier in hindi)

आई पी एल 2021 में जब जॉस बटलर ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया तब राजस्थान रॉयल्स ने जॉस बटलर की जगह न्यूजीलैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिपस को अपनी टीम में ले लिया। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज क्लीन फिलिप्स ने आईपीएल 3 मैचों में महज 26 रन ही बना पाए। इस बीच 13 की औसत और 78.78 का स्ट्राइक रेट रहा।

Qna

Ques- ग्लेन फिलिप्स कहां का है?

Ans- न्यूजीलैंड

Ques- ग्लेन फिलिप्स किस टीम का है?

Ans- न्यूजीलैंड टीम

Ques- ग्लेन फिलिप्स आईपीएल टीम

Ans- राजस्थान रॉयल्स(Rajsthan royals)

प्रातिक्रिया दे

IPL Special
Latest Post