IPL 2023 All Team Captain List in Hindi : आईपीएल 2023 के सभी कप्तानों की सूची

IPL 2023 All Team Captain List in Hindi : आईपीएल में किसी भी टीम की सफलता के पीछे उसके खिलाड़ियों का तो योगदान होता ही है साथ उसकी सफलता में उस टीम के कप्तान की भी अहम भूमिका शामिल होती है। यहाँ पर हम आईपीएल 2023 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तान की सूची लेकर आये हैं।

यहाँ पर हम आपको आईपीएल की सभी 10 टीमों के कप्तान की पूरी लिस्ट और उनसे जुड़ी सभी जानकारी विस्तार में बताने हैं। अगर आप आईपीएल के प्रशंसक हैं तो आपको ये जानकारी जरुर ही पसंद आने वाली है।

IPL 2023 All Team Captain List in Hindi

क्रम टीम कप्तान
1. मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2. चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
3. राॅयल चैलेंजर्स बैंग्लोर फाॅफ डु प्लेसिस
4. कोलकाता नाईट राईडर्स नीतीश राणा
5. राजस्थान राॅयल्स संजू सैमसन
6. सनराईजर्स हैदराबाद एडन मार्करम
7. लखनऊ सुपर जाईंट्स के एल राहुल
8. गुजरात टाईटंस हार्दिक पांड्या
9. पंजाब किंग्स शिखर धवन
10. दिल्ली कैपिटल्स डेविड वार्नर

IPL 2023 : Mumbai Indians Captain

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम देखें तो पिछले काफी समय से रोहित शर्मा ही इस टीम को चला रहे हैं और आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ही करने वाले हैं।

IPL 2023 : Chennai Super Kings Captain

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को लेकर पिछले काफी समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है लेकिन अभी फिलहाल आईपीएल 2023 के लिए तो एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले हैं।

IPL 2023 : Royal Challengers Bangalore Captain

पिछले साल विराट कोहली के खुद को कप्तानी से हटाने के बाद राॅयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की कप्तानी फाॅफ डु प्लेसिस के हाथों में दी गयी है और आईपीएल 2023 के दौरान भी आरसीबी के कप्तान फाॅफ डु प्लेसिस ही होने वाले हैं।

IPL 2023 : Kolkata Knight Riders Captain

पिछले साल कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया था और पूरे सीजन उन्होंने ही केकेआर के लिए कप्तानी की। हालांकि पिछला साल उनका कुछ खास नहीं रहा है, और इस साल वो अपनी चोट के चलते आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं। जिस वजह से उनकी गैमौजूदगी में नितीश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया गया है।

IPL 2023 : Rajasthan Royals Captain

राजस्थान राॅयल्स की कप्तानी हमेशा की तरह ही इस बार भी संजू सैमसन के हाथों में होगी। काफी लंबे समय से सूखा रहने के बाद इस बार राजस्थान की को टीम संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होंगी।

IPL 2023 : Sunrisers Hyderabad Captain

सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले साल कप्तानी के लिए साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम को चुना था। इस साल भी वही सनराईजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालने वाले हैं।

IPL 2023 : Lucknow Super Giants Captain

आईपीएल-15 में शामिल लखनऊ सुपर जाईंट्स की टीम ने के एल राहुल को अपना कप्तान नियुक्त किया था। आईपीएल 2023 में भी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के एल राहुल के ही हाथों में रहने वाली है।

IPL 2023 : Gujarat Titans Captain

गुजरात टाईटंस की कप्तानी पिछले बार की ही तरह इस बार भी हार्दिक पांड्या के हाथों में ही रहने वाली है। हार्दिक पांड्या इस बार अगर अपनी टीम फिर से विजेता बनाते हैं तो लगातार दो बार आईपीएल जीतने वाले कप्तानों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद इकलौते खिलाड़ी होंगे।

IPL 2023 : Punjab Kings Captain

पंजाब किंग्स के लिए इस बार आईपीएल 2023 में शिखर धवन कप्तानी करने वाले हैं। इस टीम को शिखर धवन की कप्तानी अपने पहले खिताब का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

IPL 2023 : Delhi Capitals Captain

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी काफी दिलचस्प होने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स के टीम मैनेजमेंट ने डेविड वार्नर को आईपीएल 2023 में कप्तान बनाने के संकेत दिये हैं। ऋषभ पंत इस बार आईपीएल से पूरी तरह से दूर रहने वाले हैं।

1 thought on “IPL 2023 All Team Captain List in Hindi : आईपीएल 2023 के सभी कप्तानों की सूची”

Leave a Comment

Latest Post
IPL Special

मुंबई vs चेन्नई, हेड टू हेड रिकॉर्ड

X