IPL दुनिया की सबसे मशहूर लीग है। जिसमें आपको विश्व के अलग-अलग देशों के खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल की फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए देकर खरीदती हैं। आज हम बात करेंगे आईपीएल के पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने झगड़े की वजह से अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी को छोड़ा।
IPL के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने झगड़े की वजह से छोड़ी टीम
1.डेविड वार्नर ( David Warner)
साल 2021 में सनराइज हैदराबाद के लिए खेलने वाले डेविड वॉर्नर अपनी कप्तानी में लगातार चार से पांच मैच हार गए जिसके बाद उन्हें सनराइज हैदराबाद के कप्तान पद से हटा दिया गया। और जब उन्हें कप्तानी से हटाया गया तो उन्होंने टीम छोड़ दी और साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया।
2.सौरव गांगुली (Saurav Ganguly)
वर्तमान बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला करते थे। आईपीएल के तीसरे सीजन में जब सौरव गांगुली की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स मैच जीत नहीं पा रही थी तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें कप्तानी पद से हटा दिया और बाद में सौरव गांगुली ने टीम को छोड़ दिया था।
3.क्रिश गेल (Chris Gayle)
क्रिस गेल 2011 से ही राय चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते थे। बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए उन्होंने काफी शानदार पारियां खेली हैं, जिनमें से एक 175 रन की नाबाद पारी है। साल 2019 में जब गेल के बल्ले से रन नहीं निकल रहा था। तब उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिसको लेकर क्रिस गेल काफी निराश हुए थे।
Read– कौन है शहबाज अहमद?
4.सुरेश रैना (Suresh Raina)
सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। शुरू से ही सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग की तरफ से आईपीएल खेल रहे थे। लेकिन साल 2021 में कुछ दिक्कतों के कारण वह मैच नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद साल 2022 में सुरेश रैना को आईपीएल में कोई खरीददार ही नहीं मिला।
5.रविन्द्र जडेजा (Ravindra jadeja)
आईपीएल में प्रवीण जडेजा चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलते हुए दिखाई देते थे। लेकिन साल 2022 में उन्हें जब चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया। उसके बाद टीम का प्रदर्शन काफी गंदा रहा। जिसके चलते उनसे कप्तानी पद छीन ली गई और महेंद्र सिंह धोनी को फिर से कप्तान बना दिया गया। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया से चेन्नई सुपर किंग्स के सारे फोटोस डिलीट कर दिए। अभी कुछ दिन पहले ही रविंद्र जडेजा ने इस बात की पुष्टि की है, कि वह IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से नही खेलेंगे क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कोई बातचीत नहीं हुई है अभी तक।