आई पी एल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल को होनी है आईपीएल के दौरान भारत में एक अलग प्रकार का उत्सव वाला माहौल होता है।
हमेशा की तरह इस बार भी आईपीएल का प्रसारण कई सारी क्षेत्रीय भाषाओं में होने वाला है जिसमें से बड़ा दर्शक वर्ग हिंदी भाषी क्षेत्र से आता है।
इस बार भी स्टार स्पोर्ट्स द्वारा हिंदी भाषी दर्शकों के लिए काफी तैयारियां की गई हैं स्टार स्पोर्ट्स द्वारा हिंदी में कमेंट्री के लिए एक पूरी लिस्ट तैयार की गई है जिसमें कई सारे पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं।
इसमें सबसे बड़ा नाम और पसंदीदा बन चुके आकाश चोपड़ा का भी है। आकाश चोपड़ा के अलावा जतिन सप्रू, निखिल चोपड़ा, पार्थिव पटेल, किरण मोरे जैसे कई नाम शामिल है।
भारत को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे गौतम गंभीर भी इस बार आईपीएल में कमेंट्री करते हुए दिखेंगे। गंभीर के अलावा इरफान पठान और दीप दासगुप्ता भी हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा है।
आई पी एल 2021 जोड़ी ऐसे ही और भी शानदार जानकारी सबसे पहले पाते रहने के लिए हमें गूगल इमेज पर जरूर फॉलो करें
आईपीएल 2021 हिन्दी कॉमन्टेटर लिस्ट | IPL 2021 Hindi Commentator List in Hindi
- जतिन सप्रू
- आकाश चोपड़ा
- दीपदास गुप्ता
- निखिल चोपड़ा
- इरफान पठान
- गौतम गंभीर
- पार्थिव पटेल
- आर पी सिंह
- किरन मोरे