आईपीएल 2023 की Online Streaming पर अंबानी का नया प्लान, धोनी को दी नई जिम्मेदारी

भारत के पूर्व कप्तान MS. Dhoni को Viacom18 का ब्रांड एंबेसडर बना दिया गया है। धोनी क्रिकेट जगत के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं इसलिए Viacom18 ने धोनी को ब्रांड एंबेसडर चुनने का निर्णय लिया। वायकॉम-18 और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान धोनी ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन करने की घोषणा करते हुए काफी गर्व महसूस भी कर रहे थे।

धोनी ने वायकॉम 18 के साथ की एक नई साझेदारी की घोषणा

दो दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने Viacom18 के साथ ब्रांड एंबेसडर बनने की डील साइन की है, जिसमें वह जिओ सिनेमा, Sports 18 और Viacom18 के ब्रांड एंबेसडर रहेंगे। यह दिग्गज बल्लेबाज IPL 2023 से पहले Viacom18 प्लेटफार्म पर पर इसका प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा धोनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर Sports18 और Jio Cinema का प्रचार करते हुए भी नजर आएंगे। हाल ही में Viacom18 आधिकारिक तौर पर IPL 2023 के लिए एक डिजिटल मीडिया अधिकार हासिल की है और यह अधिकार मिलते ही उन्होंने सबसे पहले एस धोनी को उनके साथ जोड़ा है।

ब्रांड एंबेसडर बनने पर धोनी ने कहीं कुछ बातें

धोनी ने ब्रांड एंबेसडर बनने की घोषणा करते हुए कुछ शब्द भी कहे हैं कि “मैं वास्तव में मानता हूं कि खेल देखने का सबसे अच्छा आनंद तब मिलता है, जब आप अपने पसंदीदा क्रिया को चलते फिरते या अपने घर पर आराम से देख सके। और यह सभी चीज हमें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाती है और मैं इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता को बढ़ावा भी देना चाहता हूं”।

इसके साथ ही एस धोनी ने कहा कि “जियो सिनेमा पूरी तरह से नए तरीकों से फैंस के साथ जुड़कर मैच देखने के इस अनुभव को बिल्कुल नया स्तर पर लेकर जा रहा है इसलिए वह यह खेल देखने में और इस इनोवेशन में हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित है”।

  IPL 2023 : Chennai Super Kings Schedule in Hindi

Leave a Comment

Latest Post
IPL Special

मुंबई vs चेन्नई, हेड टू हेड रिकॉर्ड

X