इस बार फिर से IPL होने वाला है और हर बार की तरह इस बार भी IPL में कोई ना कोई रोमांचक घटना होना निश्चित है। दुनिया भर में फैंस 31 मार्च से शुरू होने वाले IPL कब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पहले IPL में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे कई क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खेल प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी है और इसमें कोई आश्चर्य नहीं की IPL के लिए यह एक प्रभावशाली रिकॉर्ड है। और आज हम इस लेख में कुछ ऐसे पांच रिकॉर्ड्स पर नजर डालने वाले हैं, जो अभी तक बने हैं।
1. विराट कोहली का रिकॉर्ड
2016 के IPL में विराट कोहली ने एक बेहतरीन प्रदर्शन किया जिससे उन्हें IPL के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मिला। 2016 के IPL में इन्होंने 16 मैचों में 975 रन और चार शतक बनाए थे।
2. क्रिस गेल का रिकॉर्ड
23 अप्रैल 2013 क्रिकेट और उनके फैंस के लिए एक न भूलने वाला दिन था। इस मैच में क्रिस गेल ने पुणे वारियर्स के खिलाफ 175 रनों के अपने रिकॉर्ड तोड़ स्कोर के साथ इतिहास रच दिया था। और आज तक कोई भी खिलाड़ी IPL के इतिहास में इस स्कोर को पर नहीं कर पाया है।
3. महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का IPL में एक बेहतरीन रिकॉर्ड है। चेन्नई सुपर किंग्स व टीम है जो IPL इतिहास में कुल 9 परफॉर्मेंस के साथ सबसे अधिक बार प्ले ऑफ में पहुंची है और उन्होंने 4 बार IPL का खिताब भी जीता है।
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रिकॉर्ड
2017 के IPL सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी टीम को सिर्फ 49 रनों पर आउट कर दिया जो कि IPL के इतिहास में अब तक का सबसे कम स्कोर है।
5. क्रिस गेल का दूसरा रिकॉर्ड
क्रिस गेल ने IPL 2015 में रिकॉर्ड तोड़ा जब उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ एक ही ओवर में 37 रन बनाए तब से इस प्रदर्शन को IPL में अब तक के सबसे महंगे ओवरों में से एक के रूप में माना जाता है।