Ishan Kishan IPL Price : मुंबई इंडियंस ने लगाई ईशान किशन पर अब तक की सबसे बड़ी बोली, जाने कितने में बिके ईशान किशन

Ishan Kishan IPL Price: आई पी एल 2022 के लिए इस बार की नीलामी काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। 12 फरवरी को शुरू हुई इस नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी बोली ईशान किशन के नाम पर लगी है।

ishan kishan ipl price

ईशान किशन की पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने ही एक बार फिर से इस खिलाड़ी पर अपना विश्वास जताया है। हालांकि ईशान किशन की खातिर पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच जमकर संघर्ष हुआ और उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी इस खिलाड़ी के लिए बोली लगाई।

Ishan Kishan IPL Price

Ishan Kishan IPL Price : अंत में 15.25 करोड़ों रुपए की सबसे बड़ी बोली के साथ मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशन किशन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

आपको बता दें कि इससे पहले भी इशान किशन मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेल रहे थे। आई पी एल 2021 में इशान किशन को मुंबई इंडियंस की तरफ से 2.20 करोड़ रुपए दिए गए थे।

पिछले काफी सालों से ईशान किशन की बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस के लिए फायदेमंद रही है। शायद इसी को देखते हुए और ईशान किशन की उम्र को भी मध्य नजर रखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने इतनी बड़ी बोली इस खिलाड़ी की खातिर लगाई है।

हालांकि इस पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और आईपीएल से जुड़ी ऐसी ही और भी शानदार जानकारी सबसे पहले पाते रहने के लिए गूगल पर आईपीएल न्यूज़ इन हिंदी डॉट कॉम सर्च करें।

Leave a Comment

Latest Post
IPL Special

मुंबई vs चेन्नई, हेड टू हेड रिकॉर्ड

X