क्रिकेट के कुछ एक्सपर्ट का हमेशा से ही यही मानना रहा है कि टी-20 सिर्फ बल्लेबाजों के लिए ही है। हालांकि अगर हम सिर्फ आईपीएल को देखें तो यह बात काफी हद तक सही भी नजर आती है।
Top 11 Longest Six in IPL History
आईपीएल की सबसे बड़ी खूबी या फिर ये कहें कि दर्शक जिस चीज को आईपीएल में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं वो है आईपीएल में लगने वाले बड़े बड़े छक्के। सभी बल्लेबाज अपनी क्षमता से भी बढ़कर इस लीग में छक्के लगाने का प्रयास करते हैं।
(Image Source – IPL/BCCI) |
ऐसे में आज हम भी आईपीएल में लगने वाले 11 सबसे बड़े छक्कों (Top 11 Longest Six in IPL History) की बात करेंगे।
Albie Morkel Longest Six in IPL | Longest 6 in IPL 2008
पहले नंबर पर इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी एल्बी मॉरकेल (Albie Morkel) का नाम आता है। आईपीएल के पहले ही सीजन 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 125 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था।
- एल्बी मॉरकेल से बस एक मीटर कम, 124 मीटर का छक्का प्रवीण कुमार ने आईपीएल 2011 में लगा कर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बना ली थी।
- तीसरे स्थान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम है। इस खिलाड़ी ने साल 2011 में 122 मीटर का छक्का लगाया था।
- रॉबिन उथप्पा का 120 मीटर लंबा छक्का इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। ये छक्का भी साल 2011 में ही आया था।
- आपको जानकर आश्चर्य होगा कि टी-20 क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इस लिस्ट में 5 वें स्थान पर हैं। गेल के बल्ले से सबसे लंबा छक्का साल आईपीएल 2013 में निकला था। इसकी लंबाई 119 मीटर थी।
आईपीएल इतिहास के 11 सबसे लंबे छक्कों की सूची | List of Top 11 Longest Sixes in IPL History
क्रम |
खिलाड़ी |
दूरी (मीटर में) |
आईपीएल सीजन |
1 |
एल्बी मॉरकेल |
125 |
आईपीएल 2008 |
2 |
प्रवीण कुमार |
124 |
आईपीएल 2011 |
3 |
एडम गिलक्रिस्ट |
122 |
आईपीएल 2011 |
4 |
रॉबिन उथप्पा |
120 |
आईपीएल 2010 |
5 |
क्रिस गेल |
119 |
आईपीएल 2013 |
6 |
युवराज सिंह |
119 |
आईपीएल 2009 |
7 |
रॉस टेलर |
119 |
आईपीएल 2008 |
8 |
बेन कटिंग |
117 |
आईपीएल 2016 |
9 |
गौतम गंभीर |
117 |
आईपीएल 2013 |
10 |
एम एस धोनी |
115 |
आईपीएल 2009 |
11 |
ए बी डिविलियर्स |
111 |
आईपीएल 2016 |
Longest Six in IPL year wise
अभी तक हम आईपीएल इतिहास में लगे सबसे लंबे छक्कों की कर रहे थे लेकिन अब आईपीएल के प्रत्येक सीजन में लगे सबसे लंबे छक्कों पर भी थोड़ी चर्चा कर लेते हैं।
आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गए था और इस सीजन का सबसे लंबा छक्का एल्बी मॉरकेल के बल्ले से 125 मीटर का निकला था। यही आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे लंबा छक्का भी है, जैसा कि हम आपको ऊपर बता ही चुके हैं।
Longest Six in IPL 2009 | आईपीएल 2009 में सबसे लंबा छक्का
(Image Source – IPL/BCCI) |
इसके बाद आईपीएल 2009 में (Longest Six in IPL 2009) युवराज सिंह ने 119 मीटर लंबा छक्का लगाया। ये छक्का किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के खिलाफ आया था। फिर रॉबिन उथप्पा ने 2010 में 120 मीटर और आईपीएल 2011 में 124 मीटर लंबा छक्का लगाया।
Longest Six in IPL 2016 | आईपीएल 2016 में सबसे लंबा छक्का
- 2017 में ट्रेविस हेड जो कि एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं ने 109 मीटर का छक्का लगाया था।
- 2018 में ए बी डिविलियर्स के बल्ले से 111 मीटर का छक्का (Longest Six in IPL 2018) निकला था।
- 2019 की बात करें तो महेंद्र सिंह ने इस सीजन का (Longest Six in IPL 2019) सबसे लंबा 111 मीटर का छक्का लगाया था।
Longest Six in IPL 2020 | आईपीएल 2020 में सबसे लंबा छक्का
(Image Source – IPL/BCCI) |
आईपीएल का तेरहवाँ सीजन जो कि यूएई में खेल गया, में निकोलस पूरन के बल्ले इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया था। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2020 के दो सबसे लंबे छक्के 106 मीटर और 105 मीटर के लगाए हैं।
- इस सीजन का तीसरा सबसे लंबा छक्का 105 मीटर का जओफर अर्चर के बल्ले से आया था।
- संजु सैमसन का 102 मीटर लंबा छक्का आईपीएल 2020 का चौथा सबसे लंबा छक्का था।
- 5 वें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से निकल 102 मीटर का छक्का है।
List of longest sixes in IPL year wise
खिलाड़ी |
दूरी (मीटर में) |
आईपीएल सीजन |
एल्बी मॉरकेल |
125 |
आईपीएल 2008 |
युवराज सिंह |
119 |
आईपीएल 2009 |
रॉबिन उथप्पा |
120 |
आईपीएल 2009 |
प्रवीण कुमार |
124 |
आईपीएल 2011 |
एमएस धोनी |
112 |
आईपीएल 2012 |
क्रिस गेल |
119 |
आईपीएल 2013 |
डेविड मिलर |
102 |
आईपीएल 2014 |
ए बी डिविलियर्स |
108 |
आईपीएल 2015 |
बेन कटिंग |
117 |
आईपीएल 2016 |
ट्रेविस हेड |
109 |
आईपीएल 2017 |
ए बी डिविलियर्स |
111 |
आईपीएल 2018 |
एम एस धोनी |
111 |
आईपीएल 2019 |
निकोलस पूरन |
106 |
आईपीएल 2020 |
अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा तो हमें सबस्क्राइब जरूर करें जिससे आपको आईपीएल से जुड़ी सभी जानकारी सबसे पहले मिल सके।