आईपीएल का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही थी। लेकिन पहली पारी में गुजरात की टीम के लिए कुछ खास नहीं नजर आया।
आईपीएल 2023 की पहली खेलने आये ऋतुराज गायकवाड़ ने शायद सीजन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली। गायकवाड़ ने इस मैच में कुल 50 गेंदो को सामना करते हुए 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के भी लगाये।
इसी के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के पहले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुँच गये है। इस लिस्टे में पहले नंबर ब्रैंडन मैकुलम है। दूसरे स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है।
1. | ब्रैंडन मैकुलम | 151 | KKR vs RCB | 2008 |
2. | रोहित शर्मा | 98 | MI vs KKR | 2015 |
3. | ऋतुराज गायकवाड़ | 92 | CSK vs GT | 2023 |
5वें नंबर पर पहुँचे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी इस पारी में 7 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का की मदद से 14 बनाये। अपने एक छक्के की मदद से महेंद्र सिंह धोनी किसी एक टीम की तरफ से खेलते हुए 200 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में 5वें स्थान पर पहुँच गये हैं।
खिलाड़ी | टीम | छक्के |
क्रिस गेल | आरसीबी | 239 |
ए बी डिविलियर्स | आरसीबी | 238 |
कीरोन पोलार्ड | एमआई | 223 |
विराट कोहली | आरसीबी | 218 |
महेद्र सिंह धोनी | सीएसके | 200 |