मार्को जॉनसन जिन्होंने आईपीएल 2021 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू किया है, (Marco Jansen in IPL 2021) के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। सबसे पहले तो आपको ये जान लेना चाहिए कि ये खिलाड़ी आईपीएल में खेलने से पहले से साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट का हिस्सा है।
संक्षेप जीवन परिचय | Marco Jansen |
|
टी-20 करियर
टी-20 में मार्को जॉनसन ने अभी तक कुल 10 ही मैच खेले हैं। जिसमें इस खिलाड़ी ने 7.80 रन प्रति ओवर की औसत के साथ 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।
बल्लेबाजी में इनका प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। इन 10 मैचों में उनके बल्ले से 124.4 की औसत के साथ कुल 71 रन ही निकले हैं।
फर्स्ट क्लास करियर
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जॉनसन (Marco Jansen) ने 14 फर्स्ट क्लास मैचों की 24 पारियों में गेंदबाजी की है। इस फॉर्मैट में इनका ईकानमी रेट 3.24 का रहा है। फर्स्ट क्लास मैचों में अभी तक इस खिलाड़ी के नाम कुल 54 विकेट हैं। अपने इस छोटे से करियर में मार्को ने 2 बार 5 विकेट लेने का भी कारनामा किया है।
बल्लेबाजी की बात करें तो फर्स्ट क्लास मैचों में मार्को के नाम 20.95 की औसत के साथ 440 रन हैं। इनका अधिकतम स्कोर 87 रन का है।
लिस्ट ए करियर
लिस्ट ए करियर में मार्को जॉनसन ने 13 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट झटके हैं। इस फॉर्मैट में इस खिलाड़ी की ईकानमी 5.35 की रही है।
गेंदबाजी करियर |
||||
फॉर्मैट |
मैच |
विकेट |
औसत |
5 विकेट |
फर्स्ट क्लास |
14 |
54 |
3.24 |
2 बार |
लिस्ट ए |
13 |
16 |
5.35 |
– |
टी-20 |
10 |
06 |
7.8 |
– |
बल्लेबाजी करियर |
||||
फॉर्मैट |
मैच |
रन |
स्ट्राइक रेट |
अर्धशतक/शतक |
फर्स्ट क्लास |
14 |
440 |
64.99 |
3 |
लिस्ट ए |
13 |
112 |
99.11 |
0 |
टी-20 |
10 |
71 |
124.56 |
0 |
20 लाख में मुंबई ने खरीदा | Marco Jansen IPL Price
आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी (Marco Jansen) को इनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था।
विराट कोहली को 3 बार कर चुके हैं बीट
आपको शायद न मालूम हो लेकिन मार्को जॉनसन ने भारतीय कप्तान और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के नंबर एक खिलाड़ी विराट कोहली को लगातार 3 बार आउट किया है।
कब हुआ था ये कारनामा
(Image Credit – Koos Jansen) |
भारत की टीम जब पिछले साउथ अफ्रीका दौरे पर गई हुई थी तब इस खिलाड़ी (Marco Jansen) ने विराट कोहली के बल्ले से लगातार 3 बार गेंद को दूर रखा। विराट कोहली ने बाद में इस खिलाड़ी की तारीफ भी किया था।
अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया मैच से पहले नेट पर अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान मार्को जॉनसन ने विराट को गेंदबाजी के लिए दिलचस्पी दिखाई। विराट की सहमति के बाद जैसे ही इस खिलाड़ी ने गेंदबाजी शुरू की, कोहली लगातार तीन गेंदों पर असमंजस में ही नजर आते रहे।
आईपीएल से जुड़ी ऐसी ही और भी शानदार जानकारी सबसे पहले पाते रहने के लिए हमें गूगल न्यूज पर जरूर फॉलो करें।