आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स उन टीमों में शुमार किये जाते हैं जिनके पास एक बहुत ही बड़ा प्रशंसक है। कोलकाता नाइट राइडर्स दो बार खिताब पर कब्जा जमा चुकी है तो वही मुंबई की टीम 5 बार खिताब को अपनी झोली में डाल चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच के आँकड़े भी काफी दमदार ही होंगे। हालांकि पिछले कुछ सालों से कोलकाता की टीम का आईपीएल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
आईपीएल 2019 और 2020 में ये टीम आखिरी 4 तक भी नहीं पहुँच पाई थी। आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन के चलते बीच सीजन में ही इयान मॉरगन को टीम का कप्तान बनाया गया था। इस साल मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें चेन्नई के एम ए चिदंबरम और बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी।
हेड टू हेड रिकार्ड :
हेड टू हेड रिकार्ड |
|
कुल मैच |
27 |
मुंबई इंडियंस |
21 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
06 |
नो रिजल्ट |
00 |
टाई |
00 |
कोलकाता के खिलाफ खूब चलते हैं रोहित
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अभी तक जीतने भी मैच खेले गए हैं उनमें रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 823 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा की एकमात्र आईपीएल शतक भी कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन में आया था।
दूसरे स्थान पर इस मामले में सूर्यकुमार यादव और फिर कीरोन पोलार्ड का नंबर है। सूर्यकुमार के नाम 367 रन जबकि पोलार्ड के नाम 246 रन हैं।
MI vs KKR : गेंदबाजी के आँकड़े
गेंदबाजी में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन के हवाले से अच्छी खबर है। मुंबई के खिलाफ सुनील नरेन ने 22 जबकि दूसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह के नाम 12 विकेट और हार्दिक पाण्ड्य के नाम 11 विकेट दर्ज हैं।
पिछले सीजन में कैसा रहा था प्रदर्शन
आईपीएल 2020 ये दोनों टीमें दो बार आमने सामने हुई, जिनमें से दोनों बार मुंबई की टीम ने बड़ी आसानी से जीत हासिल की थी। पहले मैच में मुंबई ने 195/5 बनाया था, जिसमें रोहित शर्मा के 54 गेंदों पर 80 रनों का बड़ा योगदान था। सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच में 28 गेंदों पर 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 146/9 तक ही पहुँच सकी थी और 49 रनों से इस मैच को गंवा दिया था।
दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मुंबई की टीम ने सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 16.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। डी काक इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच थे जिन्होंने ने 44 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली थी।
मुंबई बनाम कोलकाता : हेड टू हेड रिकार्ड लिस्ट | MI vs KKR Head to Head Record List
तारीख |
विजेता टीम |
जीत (विकेट/रन) |
स्थान |
16/10/2020 |
मुंबई इंडियंस |
8 विकेट |
अबू धाबी |
23/09/2020 |
मुंबई इंडियंस |
49 रन |
अबू धाबी |
05/05/2019 |
मुंबई इंडियंस |
9 विकेट |
मुंबई |
28/04/2019 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
34 रन |
कोलकाता |
09/05/2018 |
मुंबई इंडियंस |
102 रन |
कोलकाता |
06/05/2018 |
मुंबई इंडियंस |
13 रन |
मुंबई |
19 मई 2017 |
मुंबई इंडियंस |
07 विकेट |
बैंगलोर |
13 मई 2017 |
मुंबई इंडियंस |
9 रन |
कोलकाता |
09 अप्रैल 2017 |
मुंबई इंडियंस |
04 विकेट |
मुंबई |
28 अप्रैल 2016 |
मुंबई इंडियंस |
6 विकेट |
मुंबई |
13 अप्रैल 2016 |
मुंबई इंडियंस |
6 विकेट |
कोलकाता |
14 मई 2015 |
मुंबई इंडियंस |
5 रन |
मुंबई |
08 अप्रैल 2015 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
7 विकेट |
कोलकाता |
16 मई 2014 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
41 रन |
अबू धाबी |
14 मई 2014 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
6 विकेट |
कटक |
7 मई 2013 |
मुंबई इंडियंस |
65 रन |
मुंबई |
24 अप्रैल 2013 |
मुंबई इंडियंस |
5 विकेट |
कोलकाता |
16 मई 2012 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
32 रन |
मुंबई |
12 मई 2012 |
मुंबई इंडियंस |
27 रन |
कोलकाता |
25 मई 2011 |
मुंबई इंडियंस |
4 विकेट |
मुंबई |
22 मई 2011 |
मुंबई इंडियंस |
5 विकेट |
कोलकाता |
19 अप्रैल 2010 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
9 विकेट |
कोलकाता |
22 मार्च 2010 |
मुंबई इंडियंस |
7 विकेट |
मुंबई (बीएस) |
01 मई 2009 |
मुंबई इंडियंस |
9 रन |
पूर्वी लंदन |
27 अप्रैल 2009 |
मुंबई इंडियंस |
92 रन |
पोर्ट एलिजाबेथ |
16 मई 2008 |
मुंबई इंडियंस |
08 विकेट |
मुंबई |
29 अप्रैल 2008 |
मुंबई इंडियंस |
07 विकेट |
कोलकाता |