IPL 2023 : विल जैक्स की जगह पर अब यह खिलाड़ी लेगा RCB मे एंट्री

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। टूर्नामेंट की शुरुवात गत चैम्पियन और लीग से दमदार टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अहमदाबाद मे होना है। सभी टीमे अपनी तैयारी मे जुट चुकी है। हालांकि इस आईपीएल मे लीग के शुरू होने से पहले काफी बड़े खिलड़ी चोटिल हो गए है जिसके चलते  वह आगामी आईपीएल मे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

चोट के चलते विल जैक्स हुए बाहर

इस लेख मे हम बात करेंगे हाल ही मे चोट के चलते बाहर हुए इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज विल जैक्स की, जोकी रॉयल चैलेंजर्स  बंगलोर के खेलते है। हाल ही चल रहे बांग्लादेश दौरे पर मांसपेशियों की चोट के कारण बाहर हो गए थे। आपको बता दे की आरसीबी ने विल जैक्स को मिनी ऑक्शन  के दौरान 3। 2 करोड़ की भरी रकम देकर खरीदा था।

माइकल ब्रेसवेल लेंगे विल जैक्स की जगह

आरसीबी ने इंग्लैंड के विल जैक्स का स्थान  पर माइकल ब्रेसवेल को साइन किया है। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में कमाल कर दियाथा।  इस दौरान उन्होंने 140 रन की तूफानी पारी खेली। इससे उन्होने सबका ध्यान अपने तरफ आकर्षित किया था। आरसीबी ने  ब्रेसवेल को उसके आधार मूल्य 1 करोड़ रुपये में साइन किया है। ब्रेसवेल नीलामी में नहीं बिके थे।

  CSK बनाम GT मैच पिच रिपोर्ट, आंकड़े और सभी जानकारी | नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

माइकल ब्रेसवेल का क्रिकेट कैरियर

2022 में न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में डेब्यू किया। ब्रेसवेल ने मार्च 2022 में वनडे डेब्यू किया। जून 2022 में उन्होंने टेस्ट में पदार्पण किया। वहीं जुलाई 2022 में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में दस्तक दी। माइकल ब्रेसवेल अबतक न्यूजीलैंड के लिए 4 टेस्ट, 17 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 178, एकदिवसीय में 462 और टी20 में 90 रन बनाए हैं। वह वनडे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 2 शतक लगा चुके हैं।

प्रातिक्रिया दे

IPL Special
Latest Post