जैसा की सबको पता है आईपीएल 2013 के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है, जिसमें 4 बार आईपीएल चैंपियन रह चुके चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्सके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे और गुजरात टाइटंस की कमान हार्दिक पांड्या संभालने वाले हैं। लेकिन इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही है, कि महेंद्र सिंह धोनी के बायें पैर के घुटने में कोई दिक्कत हो गई है।
अभ्यास के दौरान नी कैप पहने नजर आए धोनी
दरअसल हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्सकी ओर से जितने भी वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,उन सब में महेंद्र सिंह धोनी नी कैप पहने नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सोर्सेज की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है, कि ओपनिंग मैच से पहले 27 तारीख के दिन अभ्यास के दौरान धोनी मैच बीच में ही छोड़कर चले गए थे और तो और सोर्सेस का यह भी कहना है, कि मैदान मे अभ्यास के दौरान महेंद्र सिंह धोनी रन के लिए दौड़ते समय वे परेशानी में भी नजर आए थे।
Hussey’s reaction at the end sums up the 🎥💛#ThalaDharisanam #WhistlePodu 🦁 pic.twitter.com/PcpsCceGiH
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2023
रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि शुरुआती समय में अभ्यास करने के लिए धोनी थोड़ा असहज भी नजर आ रहे थे हालांकि अभ्यास के दौरान पूरे समय वे अपने बाएं पैर पर नी कैप पहने हुए थे और बार-बार अपने पैरों की तरफ देख रहे थे।
अगर धोनी चोटिल तो बढ़ेगी सीएसके की मुश्किल
हालांकि फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी के knee injury की कोई ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई है, लेकिन यदि वाकई में धोनी के पैरों में दिक्कत है तो सीएसके को बहुत बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इससे पहले ही खबर आ चुकी है कि बेन स्टोक्स अपनी knee injury इंजरी की वजह से गेंदबाजी से पीछे रहेंगे।
जी हाँ ऐसा कहा जा रहा है, कि आधे समय यानी कि आधे मैच तक बेन स्टॉक अपने इंजरी की वजह से गेंदबाजी करते हुए दिखाई नहीं देंगे और अगर यह बात भी सही है, तो सीएसके के लिए वाकई मुश्किल होने वाली है।
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्सके ना केवल एक बेहतरीन कप्तान है बल्कि एक अच्छे विकेटकीपर भी है। लेकिन यह बात यदि सच साबित होती है, तो CSK को ना केवल कप्तान ढूंढने की जरूरत होगी बल्कि एक अच्छा विकेटकीपर भी तलाश करना होगा जो महेंद्र सिंह धोनी की तरह विकेट की कमान संभाल सके। अगर ऐसा होता है, तो ऋतुराज गायकवाड, अंबाती रायडू या डेवाॅन काॅन्वे जैसे प्लेयर विकेटकीपिंग करते हुए दिखाएं दे सकते हैं।