RCB Retained Players List in Hindi : आईपीएल की इकलौती टीम जिसके नाम एक भी खिताब नहीं है बावजूद इसके ये टीम सबसे बड़े फैन बेस के साथ आईपीएल में उतरती है। शायद इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। पिछले साल विराट कोहली के इस टीम के लिए कप्तानी से इस्तीफे बाद ही आरसीबी के भविष्य के बारे काफी चर्चाएं होनी शुरू हो गई थीं।
हालांकि विराट कोहली ने तभी ये भी ऐलान कर दिया था कि जब तक वो क्रिकेट खेल रहे हैं वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ही रहेंगे। ऐसे में आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का तो पक्का ही हो जाता है।
RCB Retained Players List in Hindi
लेकिन हैरानी की बात आरसीबी की रिटेन खिलाड़ी की लिस्ट को देख कर ये होगा कि इस टीम ने सिर्फ और सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात ये है इन तीन खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल का नाम नहीं है।
आरसीबी की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं। दूसरे स्थान पर इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और तीसरे स्थान पर मोहम्मद सिराज का नाम है।
आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
RCB Retained Players 2022 (आरसीबी के रिटेन खिलाड़ी) | ||
1. | विराट कोहली | 15 करोड़ |
2. | ग्लेन मैक्सवेल | 11 करोड़ |
3. | मोहम्मद सिराज | 7 करोड़ |
पहले स्थान इस लिस्ट रिटेन हुए विराट कोहली को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके बाद दूसरे स्थान पर रिटेन हुए ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये जबकि तीसरे और अंतिम स्थान पर रिटेन हुए मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को देखकर आपको क्या लगता है? क्या आप इस लिस्ट से संतुष्ट हैं? कमेन्ट में अपनी राय जरूर बताएं और आईपीएल 2022 से जुड़ी सभी जानकारी सबसे पहले पाते रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।