आईपीएल के वजूद में आने के साथ ही टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजी करने का अंदाज भी पूरी तरह से बदल चुका है। इस टूर्नामेंट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ साथ अन्य फॉर्मैट पर भी अपना प्रभाव डाला है। जैसा कि सभी को मालूम है, आईपीएल में सिर्फ 20 ही होते हैं जिसमें सभी खिलाड़ियों को सिर्फ सिर्फ ज्यादा से ज्यादा रन बटोर लेने चाहत होती और इसी के चलते जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, रन बनाने की गति भी तेज होती जाती है।
आईपीएल के 20 वें ओवर में छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
रन बनाने की चाहत ही वह करन है जिस वजह से सभी टीम और उनके खिलाड़ी अंतिम ओवेरों में बड़े-बड़े शॉट लगाने की कोशिश मे रहते है और यही कोशिश उनकी टीम के जीत में अहम योगदान भी निभाती है। तो आज हम आपको आईपीएल के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है।
5. रवींद्र जडेजा – 15 छक्के
राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ आईपीएल की शुरुआत करने वाले रवींद्र जडेजा अब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिए सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। अपने बल्ले से इस खिलाड़ी ने आईपीएल के अंतिम यानि बीसवें ओवर में कुल 110 गेंदों का सामना करने हुए 210 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 20 वें ओवर में कुल 15 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा अगर कुल छक्कों की बात करें तो जडेजा ने आईपीएल में 184 मैचों मे 76 बार गेंद को हवाई मार्ग से सीमा रेखा के दूसरी तरफ पहुंचाया है। आईपीएल में रवींद्र जडेजा के नाम कुल 25.40 की औसत और 126.47 की स्ट्राइक रेट से 2159 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 54 बार पवेलियन की तरफ नाबाद भी पहुंचे हैं।
4. हार्दिक पांड्या – 23 छक्के
हार्दिक पंड्या को आईपीएल के लिहाज से सबसे बेस्ट फिनिशर की लिस्ट में नाम दिया जाता है। इस खिलाड़ी ने मैदान पर अपने आपको कई बार साबित भी किया है और शायद इसीलिए क्रिकेट के गलियारे में यह कहा जाता है कि कोई भी खेल तब तक नहीं खत्म हुआ है जब तक हार्दिक पंड्या मैदान पर काबिज है।
आईपीएल के फाइनल यानी कि 20 में ओवर में इस खिलाड़ी के नाम 23 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है और यह मात्र 95 गेंदों का सामना करते हुए आया है। पंड्या ने 20वें ओवर में 245.3 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 233 रन बनाए हैं। जिसमें 15 चौके भी शामिल हैं।
अब अगर बात हार्दिक पंड्या के करियर के सभी छक्कों की करें तो अभी तक इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए 93 छक्के लगाया है और यह कारनामा करने के लिए हार्दिक पांड्या को महज 80 मैचों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 1349 रन निकले हैं।
3. रोहित शर्मा – 23 छक्के
सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अगर रोहित शर्मा का नाम ना आए तो शायद यह क्रिकेट और क्रिकेट के प्रशंसकों के साथ बहुत ही बड़ी बेईमानी साबित होगी। आईपीएल के आखिरी ओवर में इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 281.80 का हो जाता है और इस दौरान उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए 248 रन बनाए हैं।
जिसमें से अधिकतर रन छक्कों से ही आए हैं रोहित के नाम आईपीएल के 20वें ओवर में 23 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कुल मिलाकर रोहित शर्मा ने आईपीएल में 213 छक्के लगाए हैं और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह आईपीएल के चौथे खिलाड़ी भी हैं।
रोहित ने अभी तक आईपीएल में 200 मैच खेलने का आंकड़ा पार किया है और इस दौरान उन्होंने 5230 रन भी बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।
2. कीरोन पोलार्ड – 27 छक्के
छक्के मारने के मामले में अगर किसी देश के खिलाड़ी सबसे आगे हैं तो वह है वेस्टइंडीज, और यही का एक खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गेंद को लगभग हर बार मैदान के बाहर ही पहुंचाने की कोशिश करता है।
कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल के 20वें ओवर में महज 156 गेंदों का सामना किया है और 219.2 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 342 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 27 छक्के भी निकले हैं और अगर बात आईपीएल में छक्कों की करें तो पोलार्ड के बल्ले से 198 बार गेंदे मैदान के बाहर गई हैं।
पोलार्ड ने आईपीएल में कुल 164 मैच में 29.93 की औसत के साथ 3223 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.87 का रहा है।
1. महेंद्र सिंह धोनी – 49 छक्के
अब बात अगर 20 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की हो तो बेशक भारतीय क्रिकेट के दिलों की धड़कन महेंद्र सिंह धोनी का ही नाम हो सकता है। आईपीएल के अंतिम ओवर में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले ने कुल 245 गेंदों का सामना करते हुए 241.6 की स्ट्राइक रेट के साथ 592 रन बनाया है और बात अगर छक्कों की करें तो अर्धशतक से महज एक कम 49 बार गेंद को हवाई सफर के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया है।
इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी का नाम तीसरे स्थान पर आता है लेकिन अगर बात भारतीय खिलाड़ियों की हो तो धोनी इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच जाते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने 204 आईपीएल मैचों में खेलते हुए 216 छक्के लगाए हैं। इन मैचों में धोनी का औसत 40.9 रहा है और 136.75 रन प्रति 100 गेंद की स्ट्राइक रेट के साथ बल्ले ने रन उगला है। साथ ही इस खिलाड़ी के नाम आईपीएल में 23 हाफ सेंचुरी यानी कि अर्धशतक भी दर्ज है।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं और आईपीएल से जुड़ी ऐसी ही और भी शानदार जानकारी सबसे पहले पाते रहने के लिए हमें सब्सक्राइब करना भूलें।