आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो हमेशा ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का नाम ही जुबान पर आता है। शायद ही कभी आपको श्रीलंकाई खिलाड़ी आईपीएल में खासकर हाल के वर्षों में धमाका मचाते हुए दिखाई पड़े लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी की बारे में बताने वाले हैं जिसने न सिर्फ घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाया बाकी अपने बल्कि अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय कप्तान का भी मन मोह लिया है।
Contents
- 1 वानिंदु हसरंगा का जीवन परिचय (Wanindu Hasaranga Biography in Hindi)
- 2 Wanindu Hasaranga List-A Debut
- 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वानिंदु हसरंगा का डेब्यू Wanindu Hasaranga International Cricket Debut
- 4 वनडे में सबसे कम रन देने वाला गेंदबाज
- 5 भारत के खिलाफ वानिंदु हसरंगा का शानदार प्रदर्शन
- 6 वानिंदु हसरंगा आईपीएल (Wanindu Hasaranga IPL)
- 7 वानिंदु हसरंगा आरसीबी (Wanindu Hasaranga RCB)
वानिंदु हसरंगा का जीवन परिचय (Wanindu Hasaranga Biography in Hindi)
जी हाँ हम बात कर रहे हैं वानिंदु हसरंगा की। इस लेख में हम वानिंडु हसरंगा का जीवन परिचय और उनसे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी देने वाले हैं।
नाम | पिन्नादुवागे वानिंदु हसरंगा डी सिल्वा |
जन्म तिथि | 29 जुलाई 1997 |
जन्म स्थान | गल्ले, श्रीलंका |
वनडे डेब्यू | 02 जुलाई 2017 (जिम्बाब्वे) |
टेस्ट डेब्यू | 26 दिसंबर 2020 (साउथ अफ्रीका) |
टी-20 डेब्यू | 01 सितंबर 2019 (न्यूजीलैंड) |
आईपीएल टीम | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर |
बचपन से हसरंगा का बस एक ही सपना की वो एक दिन श्रीलंका टीम के लिए खेलते हुए दिखाई पड़ें। इन्होंने श्रीलंका के ही रिचमण्ड स्कूल से ही अपनी पढ़ाई के दौरान क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
Wanindu Hasaranga Brother : आपको शायद ही पता हो की हसरंगा के बड़े भाई चतुरंगा डी सिल्वा भी श्रीलंका के क्रिकेटेर हैं और इनका अपने छोटे भाई पर काफी प्रभाव भी है।
Wanindu Hasaranga List-A Debut
हसरंगा ने लिस्ट ए क्रिकेट में 30 नवंबर 2015 को डेब्यू किया था और उसके बाद से कभी ये खिलाड़ी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2015 से लेकर अगले 4 वर्षों में इस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और फिर आईपीएल तक का सफर तय कर लिया। साल 2016 में इस खिलाड़ी ने अन्डर-19 विश्व कप की टीम में भी जगह मिल गई थी।
साल 2016-17 की श्रीलंका के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों में हसरंगा को मोस्ट प्रामिसिंग प्लेयर का खिताब भी मिला था।
इसके थोड़े ही समय बाद हसरंगा ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2017-18 से टी-20 क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया। हसरंगा लगातार अपने अवसरों का लाभ उठाते हुए दुनिया को चकित करने की राह पर आगे बढ़ रहे थे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वानिंदु हसरंगा का डेब्यू Wanindu Hasaranga International Cricket Debut
अंतर्राष्ट्रीय टीम में हसरंगा ने 2017 की 2 जुलाई को किया था। यह मैच जिम्बॉब्वे की टीम के खिलाफ होने वाला था। अपने पहले वनडे मैच में हसरंगा ने हैट्रिक लेकर कमाल का प्रदर्शन कर दिखाया। इसके सहारे ही हसरंगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। डेब्यू पर हैट्रिक के मामले में वानिंदु हसरंगा दुनिया के मात्र तीसरे खिलाड़ी हैं।
अगस्त 2019 में हसरंगा को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में भी डेब्यू करने का मौका मिल गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर इस खिलाड़ी ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियाँ भेजा था।
वनडे में सबसे कम रन देने वाला गेंदबाज
पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने जो कारनाम किया था वो तो श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया। हारंगा श्रीलंका के वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे कम रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
26 दिसंबर 2020 को हसरंगा का टेस्ट में खेलने का भी सपना पूरा हो गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हसरंगा ने 4 विकेट और दूसरी पारी में अर्द्धशतक लगातार कमाल ही कर दिया। किसी भी क्रिकेटर के लिए इससे ज्यादा अच्छा डेब्यू क्या ही हो सकता है।
भारत के खिलाफ वानिंदु हसरंगा का शानदार प्रदर्शन
इसके बाद भी हसरंगा का प्रदर्शन इंग्लैंड व भारत सीरीज में जारी रहा। भारत के खिलाफ टी-20 मैच में अपने जन्मदिन पर इस खिलाड़ी ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच के साथ ही मैन ऑफ द सीरीज पर भी कब्जा जमाया।
वानिंदु हसरंगा आईपीएल (Wanindu Hasaranga IPL)
इस प्रदर्शन के बाद से ही भारत के क्रिकेट प्रशंसक भी इस खिलाड़ी के कायल हो चुके थे। लोग हसरंगा को आगामी आईपीएल में जरूर ही देखना चाहते थे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। भारत के कप्तान और साथ ही आरसीबी के भी विराट कोहली ने हसरंगा को अपनी टीम के लिए आईपीएल में शामिल होने का मौका दिया।
देखें : RCB Team Players List & Price in Hindi
वानिंदु हसरंगा आरसीबी (Wanindu Hasaranga RCB)
विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज जो कि यूएई में खेला में जाना था जिसके लिए इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया था। वानिंदु हसरंगा आरसीबी की टीम में एडम जैम्पा की जगह पहली बार आईपीएल में शामिल किया गया था।
Wanindu Hasaranga IPL Price (वानिंदु हसरंगा आईपीएल प्राइस)
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में वानिंदु हसरंगा की किस्मत पूरी तरह से पलट गयी। नीलामी कई टीमों के बीच इस खिलाड़ी के लिए संघर्ष देखा। अंत में एक बार फिर वानिंदू हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम में ही शामिल किया गया है।
इस बार आरसीबी की टीम इस खिलाड़ी के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
Wanindu Hasaranga FAQ’s
प्रश्न : वानिंदु हसरंगा कौन सी टीम में हैं?
उत्तर : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
प्रश्न : वानिंदु हसरंगा को आईपीएल में कितने रुपये खरीद गया?
उत्तर : 20 लाख
अब देखना ये होगा की क्या हसरंगा आईपीएल में अपनी छाप छोड़ जाते हैं या बाकी लंकाई खिलाड़ियों की तरह अतीत में समा जाएगा। हालांकि हम और साथ में अप भी आशान्वित रहें और हमें Telegram पर जरूर फॉलो करें।